Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महाभारत सीरियल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर चौंक जाएंगे आप

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक महाभारत एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इन दिनों महाभारत सीरियल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो सीरियल की शूटिंग के अंतिम दिन का है। साल 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुए महाभारत में कुल 94 एपिसोड थे। जब भी टीवी पर इसका का प्रसारण हुआ करता था लोग सब काम छोड़कर इसे देखने के लिए बैठ जाया करते थे।

शो की शूटिंग के आखिरी दिन का एक वीडियो बॉलीवुड डायरेक्ट नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सभी शूटिंग के आखिरी दिन एक्टर्स इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

एक्टर्स एक दूसरे को गले लगाकर रो रहे हैं और इस लंबी जर्नी के दौरान साथ रहने के अपने पलों को जेहन में संजो रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, “कर्म है गीता का उपदेश, महाभारत है शांति संदेश।”

मुकेश खन्ना, नितीश भारद्वाज, गजेंद्र चौहान और पंकज धीर वीडियो में भावुक होते दिख रहे हैं। शूटिंग सेट पर जमा हुई भीड़, कलाकारों के आउटफिट और उनके मेकअप के सामान तक तमाम चीजें वीडियो में दिखाई गई हैं।

महाभारत को दूरदर्शन का सबसे चर्चित और लोकप्रिय धारावाहिक माना जाता है। दूरदर्शन की महाभारत के बाद कई निर्माता निर्देशकों ने महाभारत बनाई लेकिन वो उस हद तक पॉपुलर नहीं हुईं जितनी रवि चोपड़ा की महाभारत हुई थी। मुकेश खन्ना ने एकता कपूर द्वारा बनाई गई महाभारत की अपने फेसबुक पेज पर बहुत निंदा की थी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending