Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अगस्तावेस्टलैंड मामले में संजीव त्यागी से जवाब तलब

Published

on

Loading

अगस्तावेस्टलैंड मामले में संजीव त्यागी से जवाब तलब

नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई की संजीव त्यागी की जमानत रद्द किए जाने की मांग वाली याचिका पर वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे मामले में आरोपी संजीव त्यागी से जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायमूर्ति आई.एस. मेहता ने त्यागी को नोटिस जारी कर सीबीआई की याचिका पर त्यागी से जवाब दाखिल करने को कहा। इस याचिका में 4 जनवरी को निचली अदालत में उन्हें दी गई जमानत को चुनौती दी गई है।

संजीव त्यागी पूर्व वायुसेना प्रमुख एस.पी. त्यागी के चचेरे भाई हैं।

पूर्व वायुसेना प्रमुख को 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 26 दिसंबर को उन्हें जमानत दे दी गई।

मामले को लेकर सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय चली गई और त्यागी की जमानत को रद्द किए जाने की मांग की।

मामले में तीसरे आरोपी दिल्ली के एक वकील गौतम खेतान को भी संजीव त्यागी के साथ जमानत पर रिहा किया गया था।

सीबीआई का आरोप है कि त्यागी और दूसरे आरोपियों ने अगस्तावेस्टलैंड मामले में रिश्वत ली थी। इन लोगों ने हेलीकॉप्टर की खरीद में निर्माता को 53 करोड़ डॉलर का ठेका पाने में मदद की थी।

भारतीय वायुसेना के संचार बेड़े में इन 12 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दूसरे विशिष्ट व्यक्तियों की सवारी के तौर पर होना था।

जांच एजेंसी ने कहा कि कंपनी को रिश्वत लेकर फायदा पहुंचाया गया। यह रिश्वत कई कंपनियों से परामर्श सेवा के नाम पर लिया गया।

मामले में आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत 12 मार्च, 2013 को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending