Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना में कार गड्ढे में गिरी, 4 की मौत

Published

on

Loading

पटना में कार गड्ढे में गिरी, 4 की मौत

पटना | बिहार में पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक कार के सड़क किनारे स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कार में सवार कुछ लोग चंदुआर गांव से पुनपुन लौट रहे थे, तभी मुस्तफापुर गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार सभी चार लोगोंे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुनपुन के थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान पुनपुन के मनोज उर्फ मुकेश कुमार, मनीष कुमार और परसा बाजार निवासी जितेंद्र पासवान और ललन चौधरी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कार निकालने के प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending