Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता रामास्वामी का निधन

Published

on

Loading

पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता रामास्वामी का निधन

चेन्नई | पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक, अभिनेता चो रामास्वामी का बुधवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रामास्वामी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

रामास्वामी राजनीतिक पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक व संपादक थे और बेबाकी से राज्य या केंद्र सरकार की आलोचना किया करते थे।

रामास्वामी के देश के कई राजनेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध थे।

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके महासचिव जे. जयललिता उनकी अच्छी मित्र थीं।

बहुआयामी शख्सियत के मालिक रामास्वामी नाटकों का लेखन और उनमें अभिनय भी करते थे। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन और पटकथा लेखन भी किया था।

सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अजीत और सूर्या प्रख्यात अभिनेता, नाटककार और राजनीतिक विश्लेषक चो रामास्वामी को सबसे पहले श्रद्धांजलि देने वाले तमिल सिनेमा के कलाकारों में शामिल रहे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending