Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ की पाक को चेतावनी, जवाब देते हुए भारत नहीं गिनेगा गोलियां

Published

on

Loading

Rajnath in rajasthanबाड़मेर (राजस्थान)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मरुस्थलीय राज्य राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, लेकिन खुद पर हमला होने पर जवाब देते हुए गोलियां भी नहीं गिनेगा। राजस्थान दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुनाबाओ सीमा चौकी गए।

गृहमंत्री ने बीएसएफ के जवानों को दिए अपने संबोधन में कहा, भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया और दूसरों की जमीन हड़पने का हमारा कोई इरादा भी नहीं है। हमारी पंरपरा वसुधैव कुटुंबकम की रही है। हम कभी पहले गोलीबारी नहीं करते, लेकन जब हम पर हमला हो जाए तो जवाब देते हुए हम गोलियां भी नहीं गिनेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह का यह बयान भारतीय सेना द्वारा 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा को पार कर आतंकवादियों के लांच पैड को निशाना बनाकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आया है।

भारतीय सेना ने यह सर्जिकल स्ट्राइक 18 सितंबर को उड़ी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया। बीएसएफ की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हरसंभव कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर क्षतिग्रस्त हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगे बाड़ की मरम्मत तत्काल करवाई जाएगी और समय-समय पर मरम्मत भी करवाया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गश्त को और चाक-चौबंद बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समानांतर एक सडक़ भी बनवाई जाएगी और फ्लड लाइड भी लगवाए जाएंगे।

कुछ अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियों पर फोन की सुविधा के अभाव का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा के नजदीक और मोबाइल टॉवर लगवाए जाएंगे, जिससे संपर्क सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकियों के लिए और सैटेलाइट फोन दिए जाने का आश्वासन भी दिया।

गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही बुलेटप्रूफ जैकेट की कमी की समस्या का समाधान करेगी और कम वजन वाले बुलेटप्रूफ जैकेट मंगवाएगी। दौरे के पहले दिन शुक्रवार को राजनाथ सिंह जैसलमेर जिले के मुरार और उससे लगी हुई अंतर्राष्ट्रीय सीमा चौकी गए थे, जहां उन्होंने बीएसएफ जवानों से बातचीत भी की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending