Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका के लिए हॉलीवुड बड़ी उपलब्धि : डायना

Published

on

डायना

Loading

डायनानई दिल्ली| अभिनेत्री डायना पेंटी अपनी ‘कॉकटेल’ की सह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने को बड़ी उपलब्धि मानती हैं। दीपिका को ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में देखा जाएगा।

बॉलीवुड में 2012 में कदम रखने वाली डायना का कहना है कि उन्हें दीपिका पर गर्व है।

हाल ही में डायना की फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ रिलीज हुई है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। हम सबको दीपिका पर गर्व है। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।”

‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में दीपिका को हॉलीवुड कलाकार विन डिजल के साथ देखा जाएगा। यह फिल्म 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending