Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डूडल पर छाए पंचम दा

Published

on

डूडल पर छाए पंचमदा

Loading

डूडल पर छाए पंचमदा

नई दिल्ली| ‘यादों की बारात’ और ‘तुम बिन जाऊं कहां’ सरीखे सदाबहार नगमे देने वाले संगीतकार आर.डी. बर्मन उर्फ पंचमदा को सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को उनके 77वें जन्मदिवस पर याद किया। गूगल ने अपने होमपेज डूडल पर उनकी एवं उन्होंने जिन चुनिंदा फिल्मों के गानों में संगीत दिया उनकी छवि उकेरी। आर.डी. बर्मन का जन्म 27 जून, 1939 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें प्यार करने वाले लोग उन्हें प्यार से पंचमदा पुकारते थे। पंचमदा ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार और आशा भोसले जैसे दिग्गज गायक-गायिकाओं के गानों में संगीत दिया था। उनका संगीत एवं उनकी संजोई धुनें आज भी संगीत प्रेमियों की हर पीढ़ी को प्रेरणा देती हैं। पंचमदा का 1994 में निधन हो गया। वह उस वक्त 54 साल के थे, लेकिन संगीत जगत को दी उनकी सौगात आज भी बरकरार है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending