Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

क्लास 2 की इस लड़की को क्यों कह रहे हैं सब ‘भारत की गूगल गर्ल’, देखें वीडियो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वक़्त के साथ-साथ लोगों की निर्भरता मोबाइल और गूगल के प्रति बढ़ती जा रही है। अब कोई तारीख़ नहीं याद रखता, कोई अपने दिमाग के बोझ को बढ़ाता। एक 5.5 इंच के मोबाइल पर इतना भी क्या निर्भर होना कि आप बौड़म ही बन जाएं। लेकिन ऐसे ही लोगों की जमात के बीच क्लास 2 की एक लड़की ऐसी भी है जिसे देश के सभी राज्य, उनकी राजधानीयां, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम जानने के लिए किसी गूगल या मोबाइल पर निर्भर नहीं होना पड़ता बल्कि ये सब इसे मुंहज़बानी याद है। इस लड़की की प्रतिभा को देखते हुए सब इसे ‘गूगल गर्ल’ कहने हैं।

गूगल गर्ल पूजा राजपूत उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले के भोगाँव तहसील की रहने वाली है। इसके पिता का नाम प्रदीप सिंह और माता की नाम सरस्वती देवी है। मैनपुरी की भोगाँव तहसील के भदौरा गाँव की रहने वाली पूजा राजपूत का दिमाग़ मानो गूगल सा चलता है। इस ‘गूगल गर्ल’ का गणित ज्ञान इतना ज़बरदस्त है कि सभी इसकी प्रतिभा से हैरान हैं।

7 साल की गूगल गर्ल पूजा राजपूत को 73 और 61 जैसी पेचीदा डिजिट्स के स्क्वैर भी याद हैं। इसकी अंग्रेजी वर्णमाला इतनी मज़बूती है कि कई सारे कठिन शब्दों की स्पेलिंग पूजा को मुँहज़बानी याद है। लोगों का ऐसा मानना है कि पूजा आगे चलकर एक उच्च अधिकारी बनेगी। सभी लोग उसे शाबाशी के साथ अपनी शुभकामनाएँ भी दे रहे हैं।

ऐसा बच्चा भविष्य मे कलेक्टर या कोई उससे बडा आधिकारी बनेगा, जरुर देखे

Gepostet von Pawan Choudhary am Donnerstag, 19. Juli 2018

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending