Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आखिर क्यों गूगल के कर्मचारी कह रहे हैं ‘Not OK google’

Published

on

Loading

महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में उतना सख्त न होने के खिलाफ विरोध में कंपनी गूगल के हजारों कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया और सड़कों पर उतर आए। सभी कर्मचारियों गूगल वॉकआउट कर रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

दरअसल, इसकी शुरुआत सिलिकॉन वैली से हुई, जो बाद में दुनियाभर में फैल गई। इसके लिए ट्विटर पर गूगल वॉकआउट (https://twitter.com/GoogleWalkout) नाम से एक पेज भी बनाया गया, इस मुहिम में लोग अपनी मांगें रख रहे हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

गौरतलब हैं कि महिलाओं के साथ यौन हिंसा और दूसरे कई तरह के भेदों पर विरोध की शुरुआत तभी हो गई थी, जब गूगल ने अपने 48 कर्मचारियों को निकालने की सूचना जारी की थी। जिन कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, उन सभी को नौकरी से हटाए गए।

आपको बता दें, वॉक आउट में तेजी से पूरी दुनिया के गूगल कर्मचारी जुड़ रहे हैं। लोगों के हाथों में अलग-अलग संदेश लिखे हुए हैं जैसे Not OK google, don’t be evil, Happy to quit for $90 million – no sexual harassment required.

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending