Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करार

Published

on

डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करार

Loading

डेनमार्क की महिला से दुष्कर्म मामले में 5 दोषी करारनई दिल्ली| दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2014 में डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है और सजा पर जिरह के लिए नौ जून का दिन तय किया है।

अर्जुन, राजू उर्फ छक्का, मोहम्मद राजा, महेंद्र उर्फ गंजा, राजू उर्फ बज्जी व श्यामलाल पर जनवरी 2014 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के करीब चाकू के बल पर डेनमार्क की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। पीड़िता उस दिन आरोपियों से पहाड़गंज इलाके में स्थित अपने होटल का रास्ता पूछने के लिए रुकी थी।

आरोपी श्यामलाल की यहां फरवरी में तिहाड़ जेल में मौत हो गई, जिसके बाद उसके खिलाफ सुनवाई को रद्द कर दिया गया।

मामले के तीन नाबालिग आरोपियों की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को डिविजन रेलवे ऑफिसर्स क्लब के करीब एक निर्जन स्थान पर ले गए। वहां उससे उसका सामान छीना और उसके साथ दुष्कर्म किया।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending