Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत में स्वदेशी अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण

Published

on

भारत के प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान आरएलवी का सफल प्रक्षेपण

Loading

भारत के प्रथम स्वदेशी अंतरिक्ष यान आरएलवी का सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)| भारत ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से अपना प्रथम स्वदेशी फिर उपयोग में लाए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान (आरएलवी) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक देवी प्रसाद कार्णिक ने आईएएनएस को बताया, “हमने आरएलवी-टीडी मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसे यहां से सुबह सात बजे प्रक्षेपित किया गया।”

इस मिनी अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 70 किलोमीटर ऊपर 10 मिनट की उड़ान के बाद वापस बंगाल की खाड़ी में आ गिरा।

इस 1.7 टन वजनी आरएलवी को आंध्र प्रदेश में इसरो के अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।

इस मिशन के सफल होने के बाद भारत, अमेरिका, रूस और जापान जैसे देशों की कतार में खड़ा हो गया है, जिनके पास आरएलवी अंतरिक्ष यान हैं।

गौरतलब है कि इस उड़ान परीक्षण के लिए बूस्टर के साथ सात मीटर लंबे रॉकेट का इस्तेमाल किया गया, जिसका वजन 17 टन था।

इस मिशन से इसरो हाइपरसोनिक गति, स्वायत्त लैंडिंग के डेटा संग्रहित करने में सक्षम हो गया है।

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक के.सिवन ने आईएएनएस को बताया, “इस मिशन का दीर्घकालिक उद्देश्य फिर से इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्रक्षेपण यान के जरिये लांच पर आने वाली लागत को 80 प्रतिशत तक घटाना है।”

अंतरिक्ष एजेंसियां पृथ्वी की कक्षाओं में उपग्रहों को स्थापित करने के लिए मध्यम से भारी वजन के रॉकेटों के निर्माण और इस्तेमाल पर प्रति किलोग्राम 20,000 डॉलर तक खर्च करती हैं।

नेशनल

सस्पेंस खत्म, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे।

राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायबरेली के लिए नामांकन करेंगे। इस क्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से रायबरेली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के नामांकन के समय सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि हम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग थी और हम चाहते थे कि हम सबके नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अमेठी-रायबरेली के गांव को वे(राहुल गांधी) जानते हैं। रायबरेली एक परंपरागत सीट है जहां हमेशा विकास का कार्य हुआ है, अमेठी में भी वही हाल है। मैं राहुल गांधी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इसका जबरदस्त असर आने वाले पांचों चरणों के चुनाव पर पड़ने वाला है।

Continue Reading

Trending