Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आचार समिति ने राज्यसभा से माल्या के निष्कासन का सुझाव दिया

Published

on

राज्‍यसभा की आचार समिति, विजय माल्या के निष्कासन का सुझाव, सभापति हामिद अंसारी, समिति के अध्यक्ष करण सिंह

Loading

राज्‍यसभा की आचार समिति, विजय माल्या के निष्कासन का सुझाव, सभापति हामिद अंसारी, समिति के अध्यक्ष करण सिंह

Vijay

नई दिल्ली| शराब कारोबारी और राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य विजय माल्या का त्यागपत्र सभापति हामिद अंसारी द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद सदन की आचार समिति ने माल्या को तत्काल प्रभाव से सदन से बर्खास्त किए जाने का सुझाव दिया है। समिति ने अपने सुझाव में कहा, “माल्या के त्यागपत्र सहित समग्र मामले पर विचार करने के बाद तीन मई 2016 की बैठक में आचार समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि सदन को तत्काल प्रभाव से विजय माल्या को बर्खास्त करने के लिए सुझाव दिया जाएगा।”

समिति के अध्यक्ष करण सिंह ने बुधवार को समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है, “सख्त कार्रवाई करने से आम लोगों में यह संदेश जाएगा कि संसद इस महान संस्था की गरिमा और सम्मान को बरकरार रखने के लिए अपने बुरे सदस्य के विरुद्ध ऐसे कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।” समिति की रिपोर्ट में दिए गए सुझाव को स्वीकार करने या न करने का फैसला अब सदन को लेना है। माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप है। कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य माल्या का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। सदन में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। जांच के लिए उपस्थित नहीं होने पर केंद्र सरकार ने माल्या का कूटनीतिक पासपोर्ट रद्द कर दिया है। इससे माल्या को ब्रिटेन से लाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। माना जा रहा है कि वह अभी ब्रिटेन में हैं।माल्या ने मंगलवार को अंसारी को अपना त्यागपत्र भेजा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending