Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राज्यसभा में अगस्त वेस्टलैंड पर बहस जारी

Published

on

राज्यसभा, अगस्त वेस्टलैंड, बहस जारी, अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा सदस्य भूपेंद्र यादव

Loading

राज्यसभा, अगस्त वेस्टलैंड, बहस जारी, अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा सदस्य भूपेंद्र यादव

bhupendra yadav mp in rajyasabha

नई दिल्ली| राज्यसभा में बुधवार को अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में रिश्वत के आरोपों पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच गर्मागर्म बहस जारी है। भाजपा सदस्य भूपेंद्र यादव ने बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने कंपनी की मदद की। उन्होंने कहा, “सभी रक्षा खरीद पारदर्शी होनी चाहिए।”कई करोड़ रुपये का यह घोटाला पिछले महीने फिर से तब सामने आया, जब इटली की एक अदालत द्वारा सुनाए गए एक फैसले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं के नाम कथिततौर पर्र शामिल होने की खबर आई।

अगस्तावेस्टलैंड पर आरोप है कि उसने भारतीय वायुसेना को 3,700 करोड़ रुपये के 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति का ठेका हासिल करने के लिए कथिततौर पर 375 करोड़ रुपये रिश्वत दिए थे। पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार ने भारतीय दलालों को रिश्वत दिए जाने के आरोप सामने आने पर इस सौदे को रद्द कर दिया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending