Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कादर खान के बाद इस दिग्गज एक्टर की हालत गंभीर, इलाज के लिए अमेरिका हुए रवाना

Published

on

Loading

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत से खराब चल रही है। खबर के मुताबिक, हाल ही में मिथुन इलाज के लिए अमेरिका के रवाना हुए हैं। यूएस के लॉस एंजेलिस में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिथुन के साथ उनके बेटे महाअक्षय और बहू मदालसा भी साथ हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जानकारी के मुताबिक, पीठ से जुड़ी समस्या (क्रॉनिक बैकपेन) के कारण उन्हें लॉस एंजेलिस ले जाया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि 2009 में आई फिल्म ‘लक’ में स्टंट सीन करते समय घायल हो गए थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस फिल्म में इमरान खान, संजय दत्त, श्रुति हासन और डैनी ने भी काम किया था। दो साल पहले भी मिथुन को बैकपेन की प्रॉब्लम शुरू हुई थीं। जिसके चलते मिथुन अमेरिका गए थे। इसी साल जुलाई मिथुन के बेटे महाअक्षय (मिमोह) की शादी हुई। मिमोह ने एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के साथ सात फेरे लिए।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending