Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले 2 गिरफ्तार

Published

on

नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले 2 गिरफ्तार

Loading

नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली| नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को मिला उपहार चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह उपहार सऊदी अरब ने नेहरू को दिया था। दोनों चोर संग्रहालय के ही सफाईकर्मी थे। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रामचंद्र और संदीप को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से स्वर्णजड़ित कटार भी बरामद कर लिया गया, जो सऊदी अरब से उपहारस्वरूप देश के प्रथम प्रधानमंत्री को मिला था।

संग्रहालय से कटार गायब होने की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई गई थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने आईएएनएस से कहा, “हमने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहारस्वरूप मिली कटार चुराने के लिए नेहरू स्मारक संग्रहालय के दो सफाईकर्मियों को गिरफ्तार किया है।”

अधिकारी ने कहा कि 60 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

संग्रहालय के सूत्रों ने बताया कि कटार को कटार को शीशे के फ्रेम में गिफ्ट गैलरी में रखा गया था, जो नेहरू के शयनकक्ष से कुछ ही कदमों की दूरी पर है, जहां उन्होंने 27 मई, 1964 को अंतिम सांस ली थी।

नेहरू के निधन के बाद उनके इस आवास को संग्रहालय बना दिया गया था, जो लुटियन जोन्स के तीन मूर्ति मार्ग में स्थित है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending