मुख्य समाचार
28 सितम्बर 2015 का राशिफल
मेष- यदि आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शरीर में थकावट व दर्द हो सकता है। जिन कार्यों का आपको अनुभव नहीं है उनपर ध्यान न दें। परिवार पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
वृष- भाग्य पूर्ण रूप से आपके साथ है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। खान-पान में सावधानी बनाए रखें। आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन- आज आपको वही करना चाहिए जो आपको ठीक लगता है। प्रियजनों के साथ और अधिक समय व्यतीत करें। व्यक्तियों व संबंधों का सही चयन कर सकेंगे। आर्थिक संबंधों में शुभचिन्तकों की सलाह अवश्य लें।
कर्क- कार्यक्षेत्र में लोगों को आप भलीप्रकार सम्भल सकेंगे। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने आवश्यकताओं का भी उचित ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह- वार्तालाप के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। कार्यों की अत्यधिक व्यस्तता के चलते ध्यान एक स्थान पर केन्द्रित करना कठिन होगा। नए व्यक्तियों से भेंट आय के नवीन द्वार खोलेगी।
कन्या- छोटी-मोटी चिन्ताओं को स्वयं पर हावी न होने दें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कार्यों पर आपको और अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है।
तुला- आप आज प्रसन्नचित व साकारात्मक रहेंगे। किसी भी विवाद को निपटाने हेतु आज का दिन काफी अच्छा है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सहयोगी के साथ विवाद संभव है। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक- प्रियजनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आपको आराम व कार्यों के मध्य सामंजस्य बनाने की आवश्यकता है। चली आ रही चिन्ताओं का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
धनु- खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आय के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे उनका पूरा लाभ उठाएं। परिवार के दायित्व की पूर्ति होगी।
मकर- कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य आज साथ नहीं देगा अतः व्यर्थ किसी से भी न उलझें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान दें।
कुंभ- पेट में तकलीफ हो सकती है। किसी प्रकार की स्वास्थ्य को लेकर की गई लापरवाही हानिकारक सिद्ध होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट प्रसन्नता का स्रोत रहेगी।
मीन- कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।
नेशनल
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।
पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।
उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।
-
ऑटोमोबाइल9 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल1 day ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल1 day ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल15 hours ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं