Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान ने 36 भारतीय कैदी रिहा किए

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तानी अधिकारियों ने शुक्रवार को कराची की मालिर जेल से 36 भारतीय कैदियों को रिहा किया। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, 35 मछुआरों और एक नागरिक को उनकी सजा पूरी होने बाद रिहा कर दिया गया।

कैदियों को लाहौर के पास वाघा सीमा की जांच चौकी से भारत भेजा जाएगा।

कैदियों ने बताया कि वे जेल से रिहा होने के बाद बहुत खुश हैं और अपने परिजनों से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते ।

उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान में उनके साथ अच्छा व्यवहार हुआ।

कराची की मालिर जेल में वर्तमान में करीब 419 मछुआरे कैद हैं।

अरब सागर में समुद्री सीमा को सही तरीके से परिभाषित नहीं किए जाने और बहुत सी नौकाओं में सही स्थान जानने की तकनीक नहीं होने के कारण दोनों देशों द्वारा ऐसी गिरफ्तारियां होती रहती हैं।

अधिकतर मछुआरे अपनी सजा पूरी करने के बाद भी जेलों में पड़े रहते हैं, क्योंकि दोनों प्रतिद्वंदी देशों के बीच खराब कूटनीतिक संबंधों के कारण आधिकारिक कार्यवाही पूरा करने में लंबा समय लगता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending