Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की फोटोकॉपी है ये पाकिस्तानी लड़की, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा!

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल नाम से जाना जाता है। प्रियंका और निक जोनस दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

आज हम आपको एक ऐसी पाकिस्तानी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिलकुल प्रियंका की फोटोकॉपी है। सोशल मीडिया पर ये पाकिस्तानी लड़की इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।

इस पाकिस्तानी लड़की का नाम जाले सरहदी है। सरहदी भी प्रियंका की तरह ही एक्ट्रेस हैं। जाले बताती हैं कि उन्हें कई लोगों ने कहा कि वह हूबहू प्रियंका की तरह दिखती हैं।

एक इंटरव्यू में जाले ने बताया कि जब ‘पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया था उसी साल प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं।

मुझे याद है उस वक्त मैं एक शो होस्ट करती थी और हर कोई ये सोचता था कि शो होस्ट करने वालीं प्रियंका चोपड़ा हैं मैं नहीं। उस वक्त से ही मेरी तुलना प्रियंका चोपड़ा से होने लगी।’

जाले एक किस्सा याद करते हुए बताती हैं कि ‘एक इंडियन एक्टर उस वक्त मेरे साथ काम करती थीं। उन्होंने मेरी कुछ तस्वीरें अपने दोस्तों के पास भेजी। उनके दोस्तों ने वो तस्वीर देखकर कहा कि ये कौन है? प्रियंका चोपड़ा की कजन ऐसी तो नहीं है।’

37 साल की जाले का पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं। वो शुरुआत से ही मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में आना चाहती थीं।

उन्होंने कई टीवी सीरीज में काम किया जो सक्सेसफुल रहे। जाले ने आमिर अनीस से शादी की है। दोनों की एक बेटी अनन्या हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending