Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जासूसी कांड में सपा सांसद का निजी सहायक गिरफ्तार

Published

on

Loading

| पाकिस्तान जासूसीनई दिल्ली, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद के निजी सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को देश से बाहर निकाला चुका है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के निजी सहायक फरहत को शुक्रवार रात हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरहत पैसों के लिए आधिकारिक जानकारियां पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर को देता था, जिसे भारत ने अवांछित घोषित करते हुए देश छोड़ने का आदेश दिया था। फरहत कुछ साल पहले पाकिस्तान उच्चायोग के संपर्क में आया था।

सांसद ने शनिवार को फरहत को बर्खास्त कर दिया और उसे काम पर रखने के लिए खेद जताया।

जासूसी रैकेट के लिए काम करने के आरोप में तीन भारतीयों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें मौलाना रमजान तथा सुभाष जांगिड़ के साथ शोएब भी शामिल है। तीनों राजस्थान से हैं। इस मामले में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी अख्तर को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन राजनयिक छूट के आधार पर बाद में छोड़ दिया गया था। भारत ने बाद में अख्तर को ‘अवांछित’ व्यक्ति घोषित करते हुए देश छोड़कर जाने को कहा था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending