Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

युद्ध की विभीषिका की सच्ची दास्तां है ‘नबात’

Published

on

Loading

 युद्ध की विभीषिका और इससे होने वाली पीड़ा की मार्मिक दास्तां है सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘नबात’। यह कहानी है युद्ध से माताओं को पहुंचने वाली पीड़ा की। यह कहना है कि अजरबैजान से आए फिल्म ‘नबात’ के निर्देशक एलचीन मुसाग्लु का। ‘नबात’ को गोवा में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया है। यह एलचीन की दूसरी फीचर फिल्म है। फिल्म के विषय के चयन के संदर्भ में मुसाग्लु ने कहा कि एक वृतचित्र निर्माता के रूप में वह पीड़ा और दर्द की तमाम कहानियों से रूबरू हुए। परंतु युद्ध से पीड़ित माताओं के दर्द ने उन्हें हिलाकर रख दिया।

मुसाग्लु मानते हैं कि माताओं का सपना अपने बच्चों की खुशहाली है, पर हम युद्ध के जरिए उनके सपनों को चकनाचूर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य फिल्म में युद्ध, फौज, हिंसा और खून खराबा दर्शाना नहीं था, बल्कि वह युद्ध के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी सहित कई देशों के फिल्म निमार्ताओं का रुख आज अजरबैजान की ओर है। वहां के दर्शकों के बीच आज हॉलीवुड की फिल्में बेहद लोकप्रिय हैं, जबकि सोवियत युग के दौरान अजरबैजान में भारतीय फिल्में लोकप्रिय थीं।

ईरानी अभिनेत्री फातमेह, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, ने कहा कि इस फिल्म से जुड़कर वह बेहद खुश है, जबकि शुरुआत में अंग्रेजी भाषा का उन्हें जरा भी ज्ञान नहीं था। उन्होंने कहा कि सिनेमा उन्हें पूरे विश्व से जोड़ता है और यही एक माध्यम है, जिसके जरिए वह लोगों को शांति और सद्भावना का संदेश भेज सकती हैं।

‘नबात’ को 71वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया जा चुका है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending