Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

5वें दिन भी जारी रहा मेट्रो चालकों का प्रदर्शन

Published

on

नई दिल्ली,दिल्ली मेट्रो के संचालन,रखरखाव,डीएमआरसी

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली मेट्रो के संचालन (ऑपरेशन) व रखरखाव (मेनटेनेंस) विभाग के कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। मेट्रो चालक बांह पर काला रिबन लगाकर मेट्रो चला रहे हैं। उन्होंने मंगलवार से अनशन करने की चेतावनी भी दी है। मेट्रोकर्मी वेतन एवं भत्ते में वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा की गारंटी सहित कई मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मेट्रो के अधिशासी और गैर अधिशासी कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में भारी अंतर है।

मेट्रो चालक पांच मई से काला रिबन लगा कर मेट्रो चला रहे हैं और सात मई से मेट्रो का एक चक्र पूरा करने के बाद रेस्ट रूम में आराम करने की जगह प्लेटफॉर्म पर ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली मेट्रो के उन सभी स्टेशनों पर हो रहा है, जहां मेट्रो के रेस्ट रूम हैं। दल्ली मेट्रो स्टाफ काउंसिल के सचिव अनिल महतो ने आईएएनएस को बताया, “दिल्ली मेट्रो में छठा वेतन आयोग सही तरीके से लागू नहीं हो पाया है। अधिशासी कर्मचारियों का जहां आवास भत्ता 25,000 रुपये हैं, वहीं गैर अधिशासी कर्मचारियों को दिल्ली जैसे महंगे शहर में 3,000 आवास भत्ता मिलता है।” उन्होंने कहा, “हम दोनों वर्ग के कर्मचारियों के लिए वेतन और भत्ते में समान नियमों का पालन किए जाने की मांग कर रहे हैं, और अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम मंगलवार से भूख हड़ताल पर जाएंगे।” उन्होंने डीएमआरसी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending