Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस इस समय पूरी दुनिया में फैल चुका है। हर रोज इससे हजारों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। राजनेता हो या आम इंसान यह खतरनाक वायरस सभी को अपना शिकार बना रहा है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से अब तक 69 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लाख से ज्यादा लोग अभी भी इस कोरोना से लगातार जूझ रहे हैं। हालांकि राहत वाली बात ये है कि इस वायरस के चपेट में आने के बाद 2 लाख 60 हजार लोग ठीक भी हो चुके हैं।

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए बोरिस जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक रविवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रिटिश पीएम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यालय ने बताया कि जॉनसन में कोरोना वायरस के लक्षण अभी भी दिखाई दे रहे हैं।

यही वजह है कि टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर की सलाह पर एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है।

गौरतलब है कि 27 अप्रैल को बोरिस जॉनसन के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। संक्रमित होने के बाद ब्रिटिश पीएम ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

इससे पहले कोरोना वायरस के शाही महल तक पहुंचने की भी खबर आई थी। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। क्लेरेंस हाउस ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है प्रिंस के कोरोना से संक्रमित होने की खबर से पूरे ब्रिटेन में हड़कंप मच गया था। प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस का टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था। फिलहाल उन्होंने वहीं अपने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending