Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

निर्भया के दोषियों के साथ आखिरी रात, जानिए कितने थे पहरेदार

Published

on

Loading

निर्भया गैंगरेप के दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई है, लेकिन फांसी पर चढ़ाए जाने से पहले उनकी आखिरी रात बेहद तनावपूर्ण कटी। पूरी रात आरोपी बैरक में बेचैन घूमते नजर आए।

15 पहरेदारों को आरोपियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। इनकी सिर्फ सिर्फ एक ड्यूटी थी, कि कानून ने जो उनके लिए सजा निर्धारित की है उसमें किसी तरह का व्यवधान ना पड़े। चारों दोषी ना खुद को कोई नुकसान पहुंचा सके ना किसी दूसरे को।

कोरोना वायरस पर भारतीय वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, जानकर हो जाएंगे खुश!

गुरुवार देर शाम तक दोषियों को उनकी पिटीशन खारिज होने की जानकारी मिल गई थी। जेल सूत्रों का कहना है की जेल में शाम 5:30 बजे डिनर सर्व किया गया तो पवन को छोड़कर बाकी का व्यवहार सामान्य था। सभी ने एक दो रोटियां खाई। देर रात तक चारों आरोपी बैरक में घूमते रहे।

CCTV फुटेज से सभी को देखा जा रहा था। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी भी उनकी पहरेदारी में लगे थे। एकाएक सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद आरोपी समझ चुके थे कि अब उनका फांसी से बचना नामुमकिन है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending