Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा, 3 महीने में 30 करोड़ रुपए चला चुके थे मार्केट में

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस ने पांच रुपये के नकली सिक्के बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह में तीन लोगों के साथ एक महिला भी शामिल थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, गणपति धाम स्थित एक फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपये के नकली सिक्के बनाए जा रहे थे। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक इस फैक्ट्री में बनाए गए 30 करोड़ के सिक्के पिछले तीन महीनों में मार्केट में उतारे जा चुके हैं।

फिलहाल फरीदाबाद और बहादुरगढ़ पुलिस फैक्ट्री को सील कर जांच में जुट गई है। इस गिरोह का भांडाफोड़ तब हुआ जब रविवार की रात सिक्के की सप्लाई करने जा रही गाड़ी को फरीदाबाद सीआईए ने रास्ते में पकड़ लिया।

गाड़ी में महिला समेत चार लोग मौजूद थे। पकड़े गए इन लोगों से पूछताछ के आधार पर जब क्राइम ब्रांच की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा तो लाखों रुपये के नकली सिक्के, कच्चा माल तथा मशीनें बरामद हुई। पकड़े गए चारों लोगों से भी लाखों रुपए के सिक्के बरामद हुए।

उत्तर प्रदेश

ससुराल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, गुस्साए मायके वालों ने घर में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला का शव अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसके बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे और घर में आग लगा दी।

जिससे उसके ससुर और सास की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।

मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उस मकान से बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां दो शव मिले जिसमें एक शव लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

Trending