Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस स्थापना दिवसः अंग्रेजों की मदद के लिए बनाई गई थी Congress, इतिहास जानकर दंग रह जाएंगे!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस आज अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौक पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया।

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के साथ केक भी काटा। कांग्रेस पार्टी की स्थापना ब्रिटिश राज में साल 1885 में हुई थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि आजादी के बाद बनी देश की सबसे पहली पार्टी कांग्रेस की नींव किसी भारतीय ने नहीं बल्कि एक अंग्रेज ने रखी थी।

‘इटावा के हजार साल’ किताब के मुताबिक तत्कालीन कलेक्टर ए.ओ. ह्यूम ने इटावा में 30 मई 1857 को राजभक्त जमीदारों की अध्यक्षता में ठाकुरों की एक स्थानीय रक्षक सेना बनाई थी।

इस सेना का मकसद इटावा में शांति स्थापित करना था। इस सेना की सफलता को देखते हुए 28 दिसंबर 1885 को तत्कालीन बंबई में ब्रिटिश प्रशासक ह्यूम ने कांग्रेस की नींव रखी।

कांग्रेस के गठन के पीछे अंग्रेजों की मंशा कुछ भारतीयो के साथ मिलकर आजादी के लिए बगावत कर रहे लोगों पर काबू पाने की थी लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया और कांग्रेस पार्टी अंग्रेजी शासन के खिलाफ हो गई और 42 साल बाद भारत को आजादी मिली।

आजादी से लेकर 2016 तक हुए 16 आम चुनावों में से कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी इसके अलावा 4 बार कांग्रेस की अगुवाई में केंद्र में गठबंधन की सरकारें भी बनीं।

अभी तक देश के सात प्रधानमंत्री कांग्रेस की तरफ से हो चुके हैं। इनमें सबसे पहला नंबर जवाहरलाल नेहरू का था और हाल ही में मनमोहन सिंह थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending