Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले टूट सकता है सपा-बसपा का गठबंधन, ये बड़ी वजह आई सामने!

Published

on

Loading

लखनऊ। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के दो बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गठबंधन को लेकर चर्चा हो रही है।

यूपी में पिछले दिनों हुए लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में एसपी-बीएसपी के गठबंधन को मिली सफलता के मद्देनज़र यह तय माना जा रहा है कि दोनों सियासी दल आम चुनाव साथ लड़ेंगे।

लेकिन एक दूसरे की धुर विरोधी पार्टी के लिए गठबंधन की राहें आसान नहीं दिख रही है। राजनीतिक विशलेषकों के मुताबिक गठबंधन का असली पेंच मुस्लिम बहुल इलाकों में फंस सकता है।

जानकारों की मानें तो यादव-मुस्लिम समीकरण को अपना आधार मानने वाली समाजवादी पार्टी अपना अल्पसंख्यक आधार खोना नहीं चाहेगी वहीं बहुजन समाज पार्टी भी  लगातार अल्पसंख्यकों को अपने खेमे में लाने का प्रयास करती रही है।

इसी उद्देश्य के साथ  साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने 100 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। यूपी विधानसभा चुनाव में एसपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था जिसके चलते  एसपी और बीएसपी के उम्मीदवारों में वोटों का बिखराव हो गया जिसका फायदा बीजेपी को हुआ।

लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा दोबारा ऐसी गलती दोहराना नहीं चाहेगी लेकिन मुस्लिम सीटों पर दोनों ही पार्टी के बीच पेंच फंसने की संभावना नजर आ रही है।

इन मुस्लिम बहुल सीटों में रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर और अमरोहा की सीटों को ज्यादा अहम माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि आम चुनाव से पहले दोनों पार्टियां इस मुद्दे कोई बीच का रास्ता अपनाती है यहां बिना गठबंधन चुनावी मैदान में उतरती हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending