Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का सरकार पर तंज- नाले के रास्ते रोजगार खोज रहे हैं युवा

Published

on

Loading

नोएडा। सत्ता में रहते हुए कभी भी नोएडा का दौरा न करने वाले सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शनिवार को एक कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 121 में चौधरी रघुवर सिंह प्रधान की मूर्ति अनावरण कर योगी सरकार पर हमला बोला और गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के बहाने भी भाजपा पर निशाना साधा।

अपराधों को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने मेरठ में सुरंग बनाकर सर्राफ के यहां हुई चोरी की घटना का उल्लेख किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल युवा नाले के रास्ते रोजगार खोज रहे हैं और वह नाले से सुरंग बनाकर सर्राफ की दुकान को खाली कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में चोरी डकैती रुक नहीं रही। पुलिस के कारण लोगों की जान जा रही है। इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो रहा है। नोएडा में वायरल वीडियो (श्रीकांत त्यागी) के माध्यम से सब जान गए कि BJP का चरित्र क्या है।

नोएडा के श्रीकांत त्यागी की घटना को लेकर अखिलेश ने कहा वह इस घटना में वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने भाजपा सरकार और उसके नेताओं के असल चेहरे को उजागर किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज दोपहर नोएडा पहुंचे। वह सबसे पहले गढ़ी चौखंडी गांव में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पहुंचकर रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवाओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनायें और यह युवा एप के माध्यम से भी सपा के साथ जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता की रसीद भी कटवा सकते हैं, युवा ही आगे चलकर बदलाव लायेंगे और यह युवा ही पार्टी की ताकत हैं।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending