Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दीपिका और उनकी ननद ने एक ही दिन की थी बॉलीवुड में एंट्री, एक हैं सुपरहिट तो दूसरी फ्लॉप!

Published

on

Loading

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज यानि 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शादी दक्षिण भारतीय कोंकणी रिति-रिवाज से होगी।

13 नवंबर को दोनों की इटली में सगाई हुई। सगाई के दौरान जब रणवीर ने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार का इजहार किया तो दीपिका इमोशनल हो गईं।

आज दीपिका की शादी के मौके पर हम आपको उनके जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका और उनकी ननद ने बॉलीवुड में एक्टिंग करियर एक साथ शुरू किया था।

 

जी हां आपने सही सुना, हम बात कर रहे हैं दीपिका और रणवीर सिंह की कजिन बहन सोनम कपूर की। सोनम और दीपिका ने बॉलीवुड में एक ही दिन एंट्री की थी।

जहां एक ओर दीपिका की शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम रिलीज हुई थी वहीं सोनम और रणबीर कपूर की सांवरिया ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी।

दीपिका की फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई लेकिन सोनम की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। इसके बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा वहीं सोनम आज भी हिट फिल्मों की तलाश में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending