Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करवा चौथ 2018: अपने पहले व्रत को इस खास अंदाज में मनाएंगी सोनम कपूर!

Published

on

Loading

मुंबई। करवा चौथ का व्रत सुहागन अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस त्योहार को बॉलीवुड भी बड़े ही धूमधाम से मनाता है।

बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेस अपने पति के लंबी उम्र के लिए दिन भर भूखी प्यासी रहती हैं और चांद निकलने के बाद ही पति के हाथों अपना व्रत तोड़ती हैं।

इस बार भी बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस करवाचौथ का पहला व्रत रखा है। इन्हीं एक्ट्रेस में से एक सोनम कपूर भी हैं। सोनम इस बार करवाचौथ के व्रत को बेहद खास अंदाज में मनाती नजर आएंगी।

सोनम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिससे ये तो साफ हो गया है कि यह व्रत उनके लिए कितना खास है। दरअसल, सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें सोनम और आनंद के हाथ में मेहंदी लगी है।

सोनम ने जहां हाथ में मेहंदी से AS के साथ हार्ट बना रखा है तो वहीं आनंद ने हार्ट बनाया हुआ है। ये फोटो बहुत ही प्यारी है। कम ही पति अपनी पत्नी के लिए ऐसा कुछ करते हैं। सोनम की फोटोज शेयर करने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस व्रत के सोनम कितनी एक्साइटेड हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending