Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन के साथ बर्थडे मनाने के बाद मलाइका की हॉट फोटोज हुईं वायरल, देखकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 46वां जन्मदिन मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका ने इस बार अपना जन्मदिन अरबाज के साथ नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट किया है।

जन्मदिन मना कर लौटीं मलाइका इन दिनों किसी और वजह से भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका की हॉट फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज में मलाइका पूल में हॉट पोज देती नजर आ रही है। इन फोटोज को अब तक लाखों बार सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है। फैंस का मानना है कि डब्बू रतनानी द्वारा किया गया ये फोटोशूट मलाइका का अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट है।

आपको बता दें अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका को कई बार अर्जुन कपूर के साथ सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा जा चुका है। बॉलीवुड गलियारों में चल रही बात की अगर माने तो जल्द ही ये दोनों अपने प्यार को सार्वजनिक कर सकते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending