Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवादों से दूर है ये एक्ट्रेस, इमरान हाशमी के साथ भी पर्दे पर हो चुकी हैं बोल्‍ड

Published

on

Loading

टीवी एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 29वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। जब प्राची 17 साल की थीं, तब एकता कपूर की नजर उन पर पड़ी। देखते ही प्राची का सेलेक्शन टीवी सीरियल ‘कसम से’ के लिए कर लिया। बानी वालिया का उनका कैरेक्टर लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

इस सीरियल में प्राची का अपने से 16 साल बड़े राम कपूर के साथ तालमेल और उसके साथ केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई। प्राची ने ‘कसम से’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ से टीवी की दुनिया में नाम कमाया।

प्राची ने टीवी सीरियल में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। प्राची ने अभिषेक कपूर की फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो फरहान अख्‍तर के साथ नजर आईं और अपने दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

प्राची देसाई ने जब करियर की शुरुआत की वे उस समय बारहवीं कक्षा में थी। इंडस्ट्री में नई होने के बावजूद प्राची का नाम आज तक किसी भी कंट्रोवर्सी में नहीं उछाला गया।

बॉलीवुड में ‘रॉक ऑन’ और ‘वन्‍स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी सफल फिल्‍में कर चुकी प्राची देसाई बोल बच्चन, अजहर, एक विलेन और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्राची ने अपने करियर में 100 करोड़ की फिल्म ‘एक विलेन’ भी दी है। इस फिल्म में वे रितेश देशमुख की वाइफ बनी हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending