Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नए लुक में नजर आई कियारा आडवाणी, फैंस हुए दीवाने

Published

on

Loading

मुंबई। कबीर सिंह फेम कियारा आडवाणी व्हाइट मोनोक्रोमेटिक लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट सेपरेट्स को अपने लुक को हिस्सा बनाया। कियारा अपने लुक में कलर ब्लॉकिंग के लिए कियारा ने अपने फुटवियर और एसेसरीज को एक ट्विस्ट के साथ पहना। उनका ये लेटेस्ट लुक सबको पसंद आ रहा था।

कियारा ने व्हाइट कलर के स्लीवलेस क्रॉप टॉप को पहना, जिसमें ज़िपर और लाइनिंग लुक उसे और भी खास बना रहा था। कियारा ने अपने इस स्टाइलिश क्रॉप टॉप को मैचिंग व्हाइट हाई-वेस्ट पैंट के साथ पैचअप किया है।

वक्र फ्रंट की बात करें तो कियारा आखिरी बार इंदू की जवानी में नजर आई थीं। वह जल्द ही भूल भुलैया-2 में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बजमी कर रहे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending