Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी Engagement Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। काफी दिनों से दोनों की इंगेजमेंट की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जब वो एयरपोर्ट पर मीडिया से अपनी रिंग को छुपाती नज़र आई थीं। लेकिन आखिरकार प्रियंका की इस सगाई की अंगूठी की छलक खुद-ब-खुद समने आ गई है। इतना ही नहीं, इस अंगूठी की कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

साभार – इंटरनेट

हालांकि अब बॉलीवुड फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की 15 अगस्त को हुई पार्टी में प्रिंयका चोपड़ा की रिंग की फोटो सामने आ गई है। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की रिंग फिंगर में एक बड़ी डायमंड की अंगूठी देखी गई। इस सेल्फी में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ नज़र आ रही हैं।

Peecee and I getting our pouts in order ! ? #potraitlighting? #shotoniphonex

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

यह अंगूठी Tiffany & Co ब्रैंड की है, जिसकी कीमत 2 लाख डॉलर यानी 1.4 करोड़ बताई जा रही है। प्रियंका की यह कूशन कट रिंग 4 कैरेट की है। यह अंगूठी सबसे पॉपुलर G color (शीशे जैसा दिखने वाला डायमंड, जिसका कोई रंग नहीं होता) में है। यह VS1 (डायमंड की सबसे बढ़िया क्वालिटी) क्लैरिटी की रिंग है।

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से खुद को अचानक अलग करने के बाद से ऐसे भी कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका और निक जल्द शादी करने वाले हैं। तभी विदेशी मीडिया से खबर आई कि निक और प्रियंका ने सगाई कर ली है। मगर प्रियंका तब से अब तक अपनी इंगेजमेंट की खबरों पर कुछ नहीं बोलीं। खैर आधिकारिक पुष्टि तो अब भी बाकी है। लेकिन फोटो बहुत कुछ बोल रही है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending