मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां मधु चोपड़ा का आया बड़ा बयान, कहा-हां ये सच है……..!
नई दिल्ली। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी शादी के बाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इस बार प्रियंका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा के में हैं।
ये चर्चा तब और तेज हो गई जब प्रियंका अपनी मां के साथ मुंबई के अस्पताल में गईं। प्रियंका की प्रेग्नेंसी की इन खबरों के बीच अब प्रियंका की मां का बड़ा बयान सामने आया है। लेकिन अस्पताल में एक्ट्रेस का सीक्रेट विजिट किस वजह से था, इस पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का बयान आया है।
मधु चोपड़ा ने बताया कि, ” हां ये सच है कि हम अस्पताल गए जरूर थे, लेकिन एक करीबी रिश्तेदार को देखने। इसमें प्रियंका की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई बात नहीं थी।”
आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की चर्चा एक तस्वीर के सामने आने के बाद शुरू हुई थी। तस्वीर में प्रियंका को देखकर कयास लगाए गए कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि तब भी तस्वीर पर एक्ट्रेस की मां ने कहा था, यह महज कैमरा एंगल की वजह से हुआ है।
स्पॉटबाय को दिए इंटरव्यू में मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका की शादी को मुश्किल से कुछ महीने बीते हैं, इतनी जल्दी प्रेग्नेंसी के बारे में कयास लगाया जाना बेवकूफी है। उन्होंने कहा, “पहले मुझे इन बातों का फर्क पड़ता था, लेकिन अब मेरे लिए ये आम बातें हैं। बस सुनती हूं और जाने देती हूं।”
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा