Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बीमारी के चलते टूटे इरफान खान के हौसले, नहीं करेंगे एक्टिंग..

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले कुशल अभिनेता इरफान खान फिलहाल मौत से लोहा ले रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी बीमारी का खुलासा किया तो सभी चौंक गए। उन्होंने अपने फैंस को यह कह कर चौंकाया कि उन्हें ‘न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर’ नाम की एक गंभीर बीमारी है। जिसका इलाज वो आजकल लंदन में करा रहे हैं। अब उन्होंने एक जानकारी और साझा करके अपने फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने फेसबुक पर एक नोट लिखकर यह जानकारी दी कि उन्होंने एआईबी की वेब सीरीज़ ‘गोरमिंट’ छोड़ दी है और अब वो इसमें एक्टिंग नहीं करेंगे।

On the basis of recent developments, an update ?

Gepostet von Irrfan am Montag, 13. August 2018

एआईबी की वेब सीरीज़ ‘गोरमिंट’ अमेजॉन प्राइम के बैनर तले बन रही थी। इरफान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थे। इरफान खान ने फेसबुक पर एक नोट लिखकर यह जानकारी साझा की। इसके पीछे की वजह इरफान की बीमारी और उनका बिगड़ता स्वास्थ्य है। अभी हाल ही में उनका छठा कीमो किया गया है। इससे पहले उनके 5 कीमो किए जा चुके हैं। इरफान खान इन दिनों काफी कमज़ोर हो गए। पांचवे कीमो के बाद उनके शरीर में एनर्जी भी नहीं बची है। जिसके कारण आजकल वो अस्पताल में भर्ती हैं।

इरफान ने ट्वीटर पर कहा कि, “ऐसे में आप चिंतन करना छोड़ देते हैं, प्लानिंग करना बंद कर देते हैं। आप जीवन के दूसरे पहलुओं पर गौर करने लगते हैं। मुझे जीवन में बहुत कुछ मिला है। इन सबके लिए बस मेरे पास एक ही शब्द है, शुक्र‍िया। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending