Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये रिश्ता क्या कहलाता हैः टीवी की मां को रियल लाइफ में डेट कर रहा है ये एक्टर

Published

on

एक्टर

Loading

मुंबई। अक्सर यह देखा जाता है कि साथ काम करने की वजह से एक्टर और एक्ट्रेस एक दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं। कुछ कपल्स की बात तो शादी तक भी पहुंच जाती है।

एक्टर

लेकिन इस बार का मामला कुछ पेचीदा है। खबर है कि टीवी का एक एक्टर अपनी ऑन स्क्रीन मां को डेट कर रहा है। इस एक्टर का नाम हर्षद अरोड़ा है। हर्षद इन दिनों टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘मायावी मलिंग’ में नजर आ रहे हैं।

एक्टर

इस शो में अभिनेत्री अपर्णा भी मुख्य किरदार में हैं। वह इस शो हर्षद की मां का किरदार निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हर्षद और अपर्णा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षद और अपर्णा को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। शूटिंग के बाद भी दोनों को एक साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending