Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहाँ 100-100 रूपए में बिकने को मजबूर लड़कियां, सभी की उम्र 14 से कम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से रोहिग्या मुसलमान काफी चर्चा में हैं। रोहिंग्या के बारे में कहा जाता है कि वे मुख्य रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं। म्यांमार सरकार ने उन्हें नागरिकता देने से इनकार कर दिया है। हालांकि वे पीढ़ियों से म्यांमार में रह रहे हैं। म्यांमार से जान बचाकर रोहिंग्या मुस्लिमों ने कई देशों में शरण ले रखी है जिसमें से उनकी बड़ी आबादी बांग्लादेश में रहती है।

आंकड़ों के मुताबिक इस समय बांग्लादेश में रोहिंग्याओं की आबादी 9 लाख से ऊपर है। इनमें से बड़ी आबादी कॉक्स बाजार में रहती है। रायटर्स की एक रिपोर्ट की माने तो, कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजियों के कैंप में देह व्यापार का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अपना पेट भरने के लिए यहां की लड़कियां 100-100 रु में अपना जिस्म बेचने को मजबूर हैं।

जानकार हैरानी होगी, देह व्यापार के दलदल में उतरने वाली कुछ रोहिंग्या लड़कियों की उम्र 14 वर्ष तक है। रायटर्स रिपोर्टरों ने जब इन महिलाओं से बात की तो उन्होंने इस धंधे में उतरने को लेकर ऐसे खुलासे किए जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दें।

रोहिंग्या महिलाओं ने बताया कि यहां हालात बद से बदतर हैं। खाने के लिए रोटी नहीं है। पहनने के लिए कपड़ा नहीं है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें अपना जिस्म बेचना पड़ रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending