Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस शख्स मिला जंगली सूअर से भी बड़ा चूहा, देखते ही गिनीज़ वाले लपक पड़े

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर बात चूहों की हो तो आपके जेहन में छोटा सा पिद्दी टाइप चूहे की छवि उभरेगी। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे चूहे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर अच्छे अच्छों के माथे पर पसीने आ जाएँ। यह चूहा कोई मामूली और छोटा चूहा नहीं है बल्कि यह औरों से बिलकुल अलग है। जी हां हम कर रहे है, ऐसे चूहे की जो साइज में कुत्ते जितना बड़ा है।

यह घटना लंदन में टोनी स्मिथ के साथ हुई है। जोकि पेशे से एक इंजीनियर है। हाल ही में जब वो अपने बच्चों के प्लेग्राउंड की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक उन्हे एक कुत्ते जितनी बड़ी चीज बेहोश नजर आई। और जब वो उसके पास गए तब उन्हे पता चला कि वो तो एक कुत्ता नहीं बल्कि चूहा है।

टोनी स्मिथ इस चूहे को पकड़ लिया। जिसकी लंबाई 4 फिट है। और अपने फ्रेंड जेम्स ग्रीन को बुलाया। जिन्होंने चूहे के साथ टोनी की फोटोज़ खींची। और जब टोनी और इस चूहे की फोटो खिची गई तो ये चूहा हैरान होकर कैमरे की तरफ देखने लगा। जब स्थानीय प्रशासन को इस बात का पता चला, तो पहले इस फोटो को फर्जी करार देकर बचने की कोशिश की। पर बाद में स्थानीय कर्मचारियों को तलब करके जांच के लिए भेज दिया गया है।

अब तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की मानें, तो सबसे बड़ा चूहा जो अब तक पाया गया है वो 3 3 फिट का था। जोकि फिलीपींस का था। ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल एशोसिएशन(बीपीसीए) का कहना है कि ब्रिटेन में दो तरह के चूहे पाए जाते हैं। जो अधिकतम आधे किलो के हो सकते हैं। पर ये तो अनोखा ही मामला है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending