Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

परफार्मेंस के दौरान एक्ट्रेस से लिपट कर रोने लगा ये सुपरस्टार, बेहद मुश्किल से पाया खुद पर काबू!

Published

on

Loading

फिल्मों के हीरो कैसे होते हैं? यह पूछे जाने पर आप कहेंगे कि जो चट्टान की तरह विलेन के आगे खड़ा हो जाए और एक साथ कई गुंडो को ठिकाने लगा दे। भारत में फिल्मी हीरो की छवि ऐसा ही होती है।  फिल्मों में हीरो गुंड़ो की मार से कभी नहीं रोता। उसे रुलाई आती है तो बस हीरोइन की जुदाई से या फिर बेवफाई से।

ये तो हो गई फिल्मों की बात रियल लाइफ में तो आपने शायद ही हीरो को आंसू बहाते देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो लाइव परफार्मेंस के दौरान फूट-फूट कर रोने लगा।

एक्टर

30 मई को केपी एंटरटेनमेंट के विकास सिंह ने बिहार के बक्सर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह 2018 के आयोजन के दौरान भोजपुरी सितारों के एक शो का आयोजन किया था।

इस शो में खेसारीलाल यादव के साथ पूनम दुबे , अनारा गुप्ता , ऋतु सिंह और कनक पांडे भी शामिल थीं।  शो के दौरान एक गाना गाते गाते खेसारी लाल भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

एक्टर

बहते आंसू के बीच उन्होंने अपना गाना जारी रखा और उस दौरान अनारा गुप्ता और रितु सिंह ने उनके आंसू पोंछे। बता दें कि केपी एंटरटेनमेंट भोजपुरी के बड़े बड़े शो का आयोजन करती है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending