Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस मुस्लिम एक्टर ने बॉलीवुड में की थी होली की शुरूआत, जमकर खेला था रंग!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों और होली के त्योहार का बहुत पुराना नाता रहा है। फिल्मों में होली की धूम कई दशकों से दिखाई जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि पहली भार बड़े पर्दे पर रंगों भरी होली कब दिखाई गई थी? हम बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार जिस फिल्म में होली के सीन थे वह फिल्म ‘औरत’ थी। लेकिन यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। इसमें होली का जश्न तो दिखा, मगर असल रंग नहीं दिख पाए।

फिल्मों होली के असल रंग का श्रेय दिलीप कुमार की फिल्म आन को जाता है। दिलीप कुमार का असली नाम युसुफ खान है। 50 के दशक में बनी इस फिल्म में लोगों को पहली बार पर्दे पर रंगीन होली देखने को मिली थी।

फिल्म में दिलीप कुमार और निम्मी की जोड़ी नाचते-गाते होली खेलते दिखी थी। दिलीप कुमार की टेक्नीकलर फिल्म ‘आन’ में ही सबसे पहले दर्शकों को होली के असली रंगों को पर्दे पर देखा था. उस वक्त अलग-अलग रंगों के साथ होली के गीतों पर नाचते-गाते कलाकारों को देखना मानो जादुई था।

फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महबूब खान थे। फिल्म में प्रेमनाथ और नादिरा भी थे। ये नादिरा की पहली फिल्म भी थी। फिल्म का होली गीत ‘खेलो रंग हमारे संग’ बेहद शानदार बन गया था। ये गाना काफी समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना रहा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending