Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इस सुपरस्टार की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज की FIR

Published

on

Loading

लखनऊ। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। लखनऊ के गुड़म्बा थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। ये एफआईआर फिल्म निर्देशक आरआर पाण्डेय ने दर्ज कराई है।

पुलिस से की गई शिकायत में निर्देशक ने एक्टर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरआर पाण्डेय के मुताबिक खेसारी ने सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों को धमकाया है।

इस मामले में खेसारी समेत चार अन्य लोगों पर FIR दर्ज हुई है। बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है। यूपी-बिहार में उनके फैंस करोड़ों की संख्या में हैं।

बीते कुछ दिनों से वह लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना इशारों में अपनी बात कही थी।

उन्होंने कहा था कि मैं भी सुशांत की तरह बिहार से ही हूं, बिहारी हूं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। खेसारी ने ये बात अपने एक फेसबुक लाइव में कही थी।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: यूपी में 9 बजे तक 12.66 फीसदी वोटिंग

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नौ बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजे तक सहारनपुर में 16.49, कैराना में 12.45, मुजफ्फरनगर में 11.31, बिजनौर में 12.37, नगीना में 13.91, मुरादाबाद में 10.89, रामपुर में 10.66 और पीलीभीत में 13.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी आठ सीटों पर नौ बजे तक कुल 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से चुनावी मैदान में हैं।

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। इस चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) से हाथ मिलाया है। सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनावी मैदान में है।

 

Continue Reading

Trending