Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Breaking: रणवीर सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, टल सकती है दीपिका से शादी!

Published

on

रणवीर सिंह

Loading

मुंबई। दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी में से एक माना जाता है। हाल ही में न्यूज चैनल्स और अखबारों में दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख चर्चा में रही।

रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा था कि दीपिका और रणवीर 18-20 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब इन तारीखों पर ग्रहण लगते दिख रहा है। रणवीर पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रणवीर की नानी का लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया है।

रणवीर सिंह

आपको बता दें कि यह प्रेमी जोड़ा नानी से मिलने जनवरी में साथ में हॉस्पिटल गया था। रणवीर की नानी पूरी परिवार में सबसे ज्यादा रणवीर से ही प्यार करती थी इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending