Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सिर्फ पानी 20 का, बाकी सब करोड़ो का: जितने धोनी सिंपल दिखते हैं, उतने हैं नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। धोनी का नाम उन क्रिकेटर में आता है, जिसने क्रिकेट को अलग मुकाम दिया है। धोनी के क्रिकेट का सफर बहुत ही मुश्किल भरा रहा। धोनी की कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति प्यार ने धोनी को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। आज हम आपको धोनी के कुछ नवाबी शौक के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे।

कार और बाइक कलेक्शन – धोनी को गाड़ियों का बहुत शौक है। धोनी के पास बहुत महंगी महँगी गाड़ियों की कलेक्शन है। इसमें से धोनी की पसन्दीदा कार है, पॉर्श 911, फरारी 599, हमर H2 और ऑडी Q7।इसके आलावा धोनी को बाइक्स का भी काफी शौक है। धोनी का बाइक्स से प्यार बचपन से ही है। धोनी के पास बहुत सारी महँगी बाइक्स की कलेक्शन है,इनमें से BMW और हार्ले डेविडसन की बाइक उनकी पसन्दीदा बाइक्स है।धोनी का एप्पल कंपनी से काफी प्यार है, धोनी के पास एप्पल की स्मार्टवॉच भी है और धोनी एप्पल का ही स्मार्टफोन यूज़ करते है।

फेवरेट डिश – धोनी का फेवरेट खाना है बटर चिकन कबाब। धोनी को जब भी बटर चिकन कबाब मिलता है तो धोनी अपनी कैपेसिटी से 2 गुना ज्यादा खा लेते है।

फेवरेट कलर और मूवी – धोनी का फेवरेट कलर काला और नीला है। और उनकी फेवरेट फ़िल्म है, अग्निपथ।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending