Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

धोनी ने फार्महाउस पर धोड़े संग लगाई रेस, देखें वीडियो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के स्थगित हो जाने के बाद से अपने रांची के फॉर्म हाउस पर परिवार संग समय बिता रहे हैं।

यूं तो धोनी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं लेकिन पत्नी साक्षी की वजह से फैंस को लंबे समय के बाद धोनी की झलक देखने को मिल सकी। शनिवार को साक्षी ने धोनी का एक शानदार वीडियो फैंस के लिए शेयर किया। वीडियो में धोनी अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं।

साक्षी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मजबूत, तेज।’ वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो से पहले साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें माही अपने घोड़े की मसाज करते हुए नजर आ रहे थे। धोनी का मालिश करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending