Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हरियाणा की यह मां आईएएस में सेकेंड टॉपर रही, लड़कियों के लिए बनीं मिसाल

Published

on

Loading

लखनऊ। एक और लाड़ली ने हरियाणा का मस्तक गर्व से उपर उठा दिया। खेलों में हरियाणा की लड़कियों की कोई सानी नहीं है। पर आईएएस 2017 में हरियाणा की अनु कुमारी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वह एक चार साल बेटे की मां भी हैं। मां होने के बाद भी अपने लक्ष्य को पाकर अनु ने हरियाणा वह दूसरी अन्य लड़कियों के लिए मिसाल पेश की।

हरियाणा की यह मां आईएएस में दूसरा स्थान पाकर लड़कियों के लिए मिसाल बनीं

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार शाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। हैदराबाद के अनुदीप डुरीशेट्टी ने आईएएस 2017 की परीक्षा को ऑल इंडिया लेवल पर टॉप करने का गौरव हासिल किया।। अनुदीप ओबीसी कैटगरी से आते हैं। पिछले साल इस परीक्षा में नंदनी केआर ने टॉप किया थाए वो भी ओबीसी कैटगरी से थीं। अनुदीप तेलंगाना के जगतियाल जिले के मेटपल्ली कस्बे के रहने वाले हैं।

हरियाणा की यह मां आईएएस में दूसरा स्थान पाकर लड़कियों के लिए मिसाल बनीं

अनु कुमारी (31 साल) हरियाणा के सोनीपत जिले की रहनी वाली हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वह एक चार साल बेटे की मां भी हैं। उनके पति वरूण दहिया एक बिजनेसमैन हैं। अनु कुमारी की शुरूआती पढ़ाई हरियाणा में हुई है, उसके बाद भौतिकी से हानर्स दिल्ली के हिन्दु कालेज से किया। अनु ने एमबीए नागपुर से किया है।

अनु कुमारी बताती हैं कि, अपने सपने को सच करने के लिए मैं दिन में 10 से 12 घंटें पढ़ाई करती थी। और आखिर में मेरा सपना सच हुआ। मेरी पहली प्राथमिकता आईएस है। मैं आईएएस बन कर देश की सेवा करना चाहती हूं।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending