मुख्य समाचार
21 सितंबर 2015 का राशिफल
मेष- आपको आज लोगों व समाज के साथ चलना पड़ेगा। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपकी निन्दा हो प्रतियोगिता में भाग लेने पर सफलता प्राप्त होगी।
वृष- आप अपने कार्य स्वयं कर सकते हैं साथ ही उसके लिए अपने मित्रों पर भी विश्वास कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन काफी अच्छा रहेगा।
मिथुन- अपने सोचे हुए कार्यों को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। दवाइयों, वस्त्रों व लोहे के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। छोटी-मोटी समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेंगे।
कर्क- आप आज काफी ऊर्जावान रहेंगे व अपने कार्य सहजता से पूर्ण कर सकेंगे। तनाव में कमी आएगी। विदेश में कार्यकर रहे लोगों से संबंध मजबूत हो सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सिंह- कई जातकों को अपने कार्य में कुछ सुखद क्षण प्राप्त होंगे। दूसरों द्वारा किए गए कार्यों से आप संतुष्ट नहीं हो सकेंगे। अपने दायित्वों की पूर्ति हेतु सिर्फ अपनी भावनाओं पर ही निर्भर न रहें।
कन्या- आप अपने ज्ञान को कुछ और बढ़ा सकते हैं। संबंधों में नर्मी बनाए रखें। दयालुता व बुद्धिमानी से अधिकतर कार्य संभव हो सकेंगे। लोग आपके अंदर एक कूटनितिक को देख सकेंगे।
तुला- आप जो बदलाव चाह रहे थे वह सायंकाल तक आपके सामने होंगे। आपके लिए काफी महत्वपूर्ण संबंध में अचानक ही कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। संबंधों में काफी सुधार की संभावना है।
वृश्चिक- आपको आज किसी नई योजना अथवा कार्य का आंरभ नहीं करना चाहिए। सायंकाल तक स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर होंगी।
धनु- आज का दिन आपके लिए कई सुखद आश्चर्य लेकर आएगा। यदि आप किसी सुखद समाचार की प्रतिक्षा कर रहे हैं तो सायंकाल तक आपकी प्रतिक्षा समाप्त हो जाएगी।
मकर- योजनाओं में अचानक ही काफी परिवर्तन हो सकते हैं। परिवार में विवाद बढ़ सकता है। स्वयं के व्यवहार पर ध्यान दें। आसपास के व्यक्ति काफी सहयोग देंगे।
कुंभ- अपने हास्य व सरलता से आसपास का वातावरण आप सुखद बना सकेंगे। किसी महत्वपूर्ण विषय पर किसी को सलाह देनी पड़ सकती है। पेट संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।
मीन- आप स्वयं से व आसपास के वातावरण से काफी प्रसन्न होंगे। किसी प्रकार का परिवर्तन आपको पसंद नहीं आएगा। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में आप सफल होंगे।
नेशनल
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मौजूद रहे। सत्तारूढ़ी बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी को अमेठी का टिकट दिया गया है। उन्होंने 2019 में भी इस सीट से राहुल गांधी को मात दी थी।
नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने रोड शो किया जो करीब दो किमी लंबा था। यह भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना भी हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।नामांकन से पहले उन्होंने अपने अमेठी स्थित आवास पर पूजा-पाठ किया।
इससे पहले रविवार को दिन में वह अयोध्या गई थीं और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे। भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद ईरानी ने कहा, ‘आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया। ‘मैंने राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के गौरव के लिए रामलला के चरणों में आशीर्वाद मांगा। साथ ही भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा कि मेरा सेवा भाव उनके जैसा ही हो।
बता दें कि हाईप्रोफाइल अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की ओर से लगातार तीसरी बार ईरानी उम्मीदवार बनाई गई हैं। इस संसदीय सीट तीन जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बनाई गई है। इसमें जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील के 24 ग्राम पंचायतों के 62 बूथ शामिल हैं।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई