Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जुड़वा बच्चों में से एक को खो बैठी सेलिना जेटली, सोशल मीडिया पर पोस्ट से बयां हुआ दर्द

Published

on

Loading

दुबई| अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की, हालांकि उन्होंने बहुत दुखी मन से बताया कि उनके दोनों बेटों में से एक की हृदय में गंभीर समस्या होने के चलते मौत हो गई।

सेलिना ने शनिवार को दशहरा के दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी भवनाएं साझा की।

उन्होंने लिखा, भगवान ने हमें 10 सितम्बर 2017 को दुबई में जुड़वा प्यारे बेटों आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग देने की कृपा की। हालांकि, जीवन हमेशा वैसा नहीं होता, जैसा हम इसे जीने की योजना बनाते हैं। हमारा बेटा शमशेर जटेली हाग हृदय में गंभीर समस्या के चलते इस दुनिया में अपना सफर जारी नहीं रख सका।

सेलिना ने कहा कि आर्थर का चेहरा उन्हें हमेशा शमशेर की याद दिलाएगा जो उन्हें ऊपर अकाश से अपने नाना की बांहों में से देख रहा होगा। अभिनेत्री के पिता का दो महीने पहले निधन हो गया था।

सेलिना ने होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी की है। दोनों पहले से ही पांच वर्षीय जुड़वा बेटों विंस्टन और विराज के माता-पिता हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending