Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करीना और मीरा के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा, बुरे फंसे शाहिद

Published

on

Loading

मुंबई। करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता टूटे एक जमाना हो चुका है पर अब इतने सालों बाद शाहिद की पत्नी मीरा और करीना आमने सामने आ गई हैं। दरअसल शाहिद की बेटी मीशा का पहला बर्थ-डे अगस्त में आने वाला है और इसे लेकर मीरा तैयारियां कर रही हैं। कुछ ऐसी ही तैयारियां करीना भी अपने बेटे तैमूर के लिए कर रही हैं।

Misha

ब्रिटिश प्री-स्कूल एनिमेटेड टेलीविजन सीरीज ने शाहिद और मीरा की बेटी के लिए बर्थडे पार्टी थीम बनाने की जिम्मेदारी ली है। करीना भी अपने बेटे तैमूर के लिए इसी तरह की पार्टी थीम प्लान कर रही थीं।

करीना को भी वही पार्टी थीम पसंद आई और दोनों की ही यही कोशिश है कि उनकी पार्टी में वो थीम अच्छी लगे। इस बीच खबर तो यहां तक भी है कि दोनों इस पार्टी थीम को लेकर आपस में भिड़ गई हैं।

वैसे भी शाहिद की बेटी मीशा का बर्थडे तैमूर से पहले है, तो हो सकता है कि शाहिद-मीरा को वो थीम मिल जाए। अगर ऐसा हुआ तो करीना को बुरा लगना तय है क्योंकि वह तैमूर को लेकर काफी पोजेसिव हैं।

इन हालात में अगर किसी शख्स की हालत खस्ता है तो वह शाहिद कपूर हैं क्योंकि वह पत्नी और पूर्व गर्लफ्रैंड के बीच फंसे हुए हैं।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending