Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्या बनेगी कबीर सिंह 2, ‘कॉफी विद करण’ में हो सकता है खुलासा

Published

on

Loading

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 3 साल हो गए हैं। इस मौके पर शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के बैकग्राउंड में शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का थीम म्यूजिक बज रहा है। फ्रेम में पहले कियारा आडवाणी की एंट्री होती है और फिर शाहिद कपूर नजर आते हैं।

कबीर और प्रीती की जोड़ी को हो गए 3 साल

दोनों साथ में एक खूबसूरत बैकग्राउंड वाली रोशन सी लोकेशन पर एक दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हैं। शाहिद कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कबीर और प्रीती को 3 साल हो गए हैं।’

वीडियो रिलीज किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर इस पर लाखों लाइक्स आ गए हैं और साथ ही फैंस कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं।

‘कबीर सिंह 2’ को लेकर शाहिद कपूर ने दिया हिंट?

तमाम फॉलोअर्स ने कमेंट करके शाहिद कपूर से पूछा है कि क्या उनका इस वीडियो को शेयर करना फिल्म का सीक्वल आने के बारे में एक हिंट है? एक यूजर ने कमेंट किया है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल जरूर आना चाहिए।

बता दें कि कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। ऑरिजनल फिल्म में विजय देवराकोंडा ने लीड रोल किया था।

‘कॉफी विद करण’ पर पहले गेस्ट होंगे शाहिद-कियारा?

शाहिद कपूर ने किसी भी कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। फिल्म के पार्ट 2 आने का जवाब जानने के लिए इंतजार करना होगा। कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि शायद ये लोकेशन ‘कॉफी विद करण’ का सेट है। बता दें कि दिग्गज प्रोड्यूसर करण जौहर होस्टेड शो कॉफी विद करण का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending