Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्म, कपूर-पटौदी खानदान में खुशी की लहर

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिलहाल वह मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं।

उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। करीना और सैफ के बेटे के आने के बाद से कपूर और पटौदी खानदान में खुशी की लहर है। उन्होंने पति सैफ अली खान संग मिलकर अगस्त 2020 में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।

करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अपने दूसरे बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकतीं। घर के नए सदस्य को लेकर सैफ और करीना काफी उत्साहित हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की थी। करीना की यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के ऑपोजिट आमिर खान टाइल रोल प्ले कर रहे हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending